Sahibganj Breaking :अर्धनिर्मित बिल्डिंग से आठ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म की जताई जा रही है आशंका

    Sahibganj Breaking :अर्धनिर्मित बिल्डिंग से आठ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म की जताई जा रही है आशंका

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र पर स्तिथ रानी ग्राम में एक आठ वर्षीय बच्ची का शव नव निर्मित बिल्डिंग से अचेत-विचेत अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.पुलिस के अनुसार मृतक बच्ची का नाम रंगीला कुमारी बताई जा रही है.

     जब घर नहीं लौटी बच्ची तो परिजनों ने शुरू की खोज

    जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता दूसरे शहर में मजदूरी का काम करते है.वहीं मृतक बच्ची के माता ने बताया कि उसकी बच्ची घर के पास में ही खेल रही थी,फिर वो अपने घरेलू काम काज में जुट गई,रात्रि लगभग 8 बजे तक बच्ची अपने घर नहीं पहुँची तो मां व परिजनों ने आस पास खोजबीन शुरू कर दी.लेकिन बच्ची नहीं मिली.जिसके बाद अचानक अर्द्धनिर्मित बिल्डिं ग से बच्ची का अचेत-विचेत अवस्था मिलने के बाद घटना की खबर पूरे गाँव में फैल गई.

    बच्चों की माँ ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जटायी आशंका 

    मामले की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना व कोटालपोखर थाना पुलिस दलबल के साथ वारदात स्थल पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.आगे मृतक बच्ची की माँ ने पुलिस को अपने फर्दब्यान में बताया है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है इसके बाद दुष्कर्मियों ने मेरे बच्ची को मार दिया है,हालांकि यह जाँच का विषय है की बच्ची की मौत कैसे हुई है.फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news