धनबाद : भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के कुलपति से की मुलाकात, जानिए क्या की मांग  

    धनबाद : भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के कुलपति से की मुलाकात, जानिए क्या की मांग  

    धनबाद(DHANBAD): भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल  शुक्रवार को भाजपा नेता मुकेश पांडे के नेतृत्व में  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुखदेव भोई से मिला. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता व भाजपा नेता मुकेश पांडे ने कुलपति  से मिलकर जल्द ही नए विश्वविद्यालय भवन में शिफ्ट करने की  की मांग की. उन्होंने कुलपति  का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि  पूर्व में धनबाद व बोकारो जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया गया था. इस क्रम में टुंडी , झरिया व बोकारो के गोमिया विधानसभा क्षेत्र में कॉलेज भवन तैयार हो गए हैं लेकिन अब तक विश्वविद्यालय को भवन हैंडोवर नहीं किया गया है. 

    इस वर्ष के अंत तक नए भवन में जाएगा यूनिवर्सिटी 

    पांडे ने पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज की टूटी दीवार का पुनर्निर्माण कराने की भी मांग की. इस पर कुलपति ने आश्वासन दिया  कि इस वर्ष के अंत तक विश्वविद्यालय अपने नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो जाएगा. अगले वर्ष में सभी डिग्री कॉलेज चालू कर दिए जाएंगे. साथ ही  सभी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई अविलंब शुरू करने की मांग की, कुलपति  ने इस पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया.  साथ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामदेव महतो ,श्रवण  सिन्हा, प्रशांत शाही, तमाल राय, रविंद्र सिंह, अवधेश राय, उत्तम महतो  थे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news