रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने किया ध्वजारोहण, कहा- राज्य को बनाना है अपराध और नक्सल मुक्त  

    रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने किया ध्वजारोहण, कहा- राज्य को बनाना है अपराध और नक्सल मुक्त  

    रांची(RANCHI): गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची पुलिस मुख्यालय में भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान DGP अनुराग गुप्ता ने सभी को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज 26 जनवरी को अपने देश के संविधान के प्रति समर्पित होकर सभी संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए एक मजबूत व समृद्ध भारत बनाने के साथ-साथ झारखंड को अपराध और नक्सल मुक्त राज्य बनाने के लिए अपना अहम योगदान देना सुनिश्चित करें.

    इस दौरान डीजीपी ने झारखंड पुलिस की उपलब्धियों के बारे में भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने साल 2024 में अनेकों चुनौतियों का सामना किया है. 2024 में राज्य में कुल 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 9 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए. संगठित आपराधिक गिरोह के कुल 154 अपराधियों को और एटीएस द्वारा 4 अलकायदा के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया.

    वहीं, अवैध मादक पदार्थ के प्रयोग और व्यापार में संलिप्त कुल 1362 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया और कुल 1 करोड़ 82 लाख 51 हजार 950 रूपये के साथ कई प्रकार के अवैध मादक पदार्थों को भी जब्त किया गया. साईबर अपराध में संलिप्त कुल 1,869 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया और कुल 8 करोड़ 17 लाख 84 हजार 714 रूपये के साथ कई अवैध वस्तुएं जब्त की गई. इसके अतिरिक्त साईबर अपराध से संबंधित करीब 67 करोड़ 20 लाख 20 हजार 513 रूपये फ्रिज किये गये और कुल 3 करोड़ 27 लाख 93 हजार 77 रूपये पीड़ित को उपलब्ध कराये गये.

    वहीं, आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने और उनके समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय स्तर से और राज्य के सभी जिलों में "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" का आयोजन लगातार आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के जरिए आम जनता के शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गयी है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news