डीजीपी अनुराग गुप्ता ने चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव को किया सस्पेंड, सीआईडी रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

    डीजीपी अनुराग गुप्ता ने चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव को किया सस्पेंड, सीआईडी रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

    सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला जिले के चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सस्पेंड कर दिया है. यह कदम सीआईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है. हालांकि इस मामले में अभी तक अधिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आ रही है.

    बता दें कि डीजीपी ने पहले ही पुलिसकर्मियों द्वारा जनता के साथ दुर्व्यवहार के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. उन्होंने सभी जिलों के थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश जारी किए थे. इस मामले में रेंज के डीआईजी और जिले के एसपी को आवश्यक कार्रवाई के आदेश भी दिए गए थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news