अंकिता मामले में DGP और CS राजभवन किये गए तलब


रांची (RANCHI): सनकी और सिरफिरे एक आशिक़ की हिंसा का शिकार हुई दुमका की छात्रा अंकिता अब नहीं रही. लेकिन इसके बाद कई तरह के सवाल जरूर उठ रहे हैं. इसको लेकर विपक्ष जहां हेमंत सरकार को घेरने की काशिश कर रहा है, वहीं सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की बात कही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताया है और इसकी त्वरित जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने डीजीपी नीरज सिन्हा से पूरे मामले पर बात की और शाहरुख के साथ एक अन्य लड़के छोटू को पकड़कर जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास करने का निर्देश दिया है.
इधर, राज्यपाल रमेश बैस ने भी मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने इस मामले में डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया है. राज्यपाल डीजीपी नीरज सिन्हा और मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से अंकिता हत्याकांड मामले के बारे में जानकारी लेंगे.
बता दें कि अंकिता ने रांची रिम्स में शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया था. कल देर रात जैसे ही अंकिता का शव उसके घर पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया. सुरक्षा के मद्देनजर जरूवाडीह गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया. सोमवार की सुबह से ही अंकिता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव को उठाते वक्त स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने जमकर विरोध भी किया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के कारण किसी की एक न चली और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर बेदीया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.
4+