झारखंड में मॉनसून की विदाई के बावजूद बरसेगा पानी !, अच्छी बारिश की जताई जा रही संभावना

    झारखंड में मॉनसून की विदाई के बावजूद बरसेगा पानी !, अच्छी बारिश की जताई जा रही संभावना

    टीएनपी डेस्क (Tnp desk):-भादों के इस महीने में अच्छी बारिश हुई, जो हालत इससे पहले वर्षा की थी, सितंबर के इस महीने में बहुद हद तक पानी की कमी को दूर किया. वैसे मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने चतरा, हजारीबाग, लातेहार जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्की बारिश की अनुमान जताया गया है. इस दौरान बादल गरजने के साथ-साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग ने आज चाईबासा जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आज दिन भर आसमान में बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है.

    संताल परगना में बरसेगा पानी

    झारखंड के संताल परगना इलाके में एकबार फिर मानसून एक एक्टिव  होने के कयास लगाये जा रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के फिर लौटने से बाबानगरी देवघर में वर्षा की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो एक अक्टूबर को देवघर में बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अगर निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है, तो केवल देवघर ही नहीं, बल्कि कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे.

    सितंबर में अच्छी हुई बारिश

    लगातार दूसरे साल झारखंड में बारिश उम्मीदों के मुताबिक नहीं हुई है. जितना पानी बरसना चाहिए, उतना तो नहीं हुआ है. यानि सामान्य से अभी भी कम बारिश राज्य में हुई है. हालांकि, जुलाई और अगस्त के मुकाबले सितंबर महीने में अच्छी बारिश हुई, इसके साथ बादल भी जोरदार गरजा. पानी बरसने से किसानों के मुरझाए चेहरे पर मुस्कान खिल गई है, जो पानी धान रोपने के बाद मिलनी चाहिए थी. पिछले दिनों हुई वर्षा ने बहुत हद तक इसकी कमी को पूरा किया है. हालांकि,  मौसम विभाग ने अक्टूबर के पहले हफ्ते तक पानी बारसने का पुर्वनुमान जताया है. इससे किसानों को उम्मीद जगी है कि जो पानी चाहिए इसकी कमी बहुत हद तक पूरी हो जाएगी.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news