दुमका : विक्षिप्त महिला ने हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहे ट्रांसफार्मर को बनाया घर, जानिए फिर क्या हुआ

    दुमका : विक्षिप्त महिला ने हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहे ट्रांसफार्मर को बनाया घर, जानिए फिर क्या हुआ

    दुमका (DUMKA): दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र स्थित बासुकीनाथ नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 1 से शनिवार को हैरान करने वाली एक तस्वीर सामने आई. दरअसल, एक विक्षिप्त महिला ट्रांसफार्मर लगे बिजली के खंभे पर चढ़ कर बैठ गई. लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई. जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद निमाय बाउरी और वीरेन गण स्थल पर पहुंचे और थाना को सूचना दी गई. इसके बाद विद्युत विभाग में फोन कर लाइट कटवाया गया. नगर पंचायत कार्यालय से लाइनमैन के साथ वाहन बुलाया गया. उसके बाद शुरू हुआ महिला का जीवन बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन. इन सब ताम-झाम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया.

    फिर से महिला को सड़कों पर छोड़ दिया गया लावारिस

    वार्ड पार्षद ने बताया कि सुबह से ही महिला को इधर उधर घूमते देखा जा रहा है. वह कहां की रहने वाली है किसी को पता नहीं. प्रशासनिक स्तर पर इस मामले में लापरवाही भी देखने को मिली. चूंकि महिला मानसिक रूप से बीमार है, इसलिए ट्रांसफार्मर के खंभे से उतारने के बाद उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बजाय फिर से सड़कों पर छोड़ दिया गया. इस बार तो उसकी जिंदगी बचा लिया गया लेकिन आगे क्या होगा किसी को पता नहीं. ऐसे में प्रशासन पर ये अक बड़ा सवाल है. 

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news