मतदान जागरूकता के लिए महिला मतदाता पैदल मार्च को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जानिए देवघर जिला में महिला मतदाताओं की कितनी है संख्या 

    मतदान जागरूकता के लिए महिला मतदाता पैदल मार्च को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जानिए देवघर जिला में महिला मतदाताओं की कितनी है संख्या 

    देवघर(DEOGHAR): झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. दो चरण में यहाँ मतदान होना है. इसमें से देवघर जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र का चुनाव अंतिम चरण यानी 20 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है. स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान जरूरी है. खासकर आधी आबादी यानी महिलाओं की भागीदारी अहम भूमिका में रहती है. मतदान के लिए शत प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी  सुनिश्चित हो इसके लिए महिला मतदाता पैदल मार्च का शुभारंभ आज से किया गया है. जिला समाहरणालय में उपायुक्त विशाल सागर ने हरी झंडी दिखाकर इसको रवाना किया. ये महिलाएं पूरे जिला में भ्रमण कर महिलाओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करेंगी.

    जिला में इतनी संख्या में है महिला वोटर

    मतदान सभी का अधिकार है. स्थिर सरकार के लिए सभी को अपना अपना मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए. खासकर आधी आबादी को तो जरूर करना चाहिए.इसी को ध्यान में रखकर आज से देवघर जिला में महिला मतदाता पैदल मार्च निकाला गया है. जागरूकता के लिए महिलाओं द्वारा पहले मतदान फिर जलपान और सारे काम छोड़ दो पहले मतदान दो का नारा बुलंद किया जा रहा है. आपको बता दे की देवघर जिला की आबादी 18 लाख 37 हज़ार 560 है. इनमें 11लाख 20 हज़ार 613 मतदाता है जिनमे 5 लाख 42 हज़ार 531 मतदाता महिला है. बात इसी वर्ष संपन्न लोकसभा चुनाव की करें तो जिला भर में 70.80 प्रतिशत ही मतदान हो सका था. इसको देखते हुए उपायुक्त विशाल सागर ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करने की अपील की जा रही है. उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव में बेहतर मतदान प्रतिशत रहेगा जिला का. शुभारंभ के मौके पर जिला के कई विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news