देवघर : वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की मोटरसाइकिल और नगदी सहित चार गिरफ्तार 

    देवघर : वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की मोटरसाइकिल और नगदी सहित चार गिरफ्तार 

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के सारठ पुलिस ने अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर सारठ पुलिस ने दुमका जिला से 3 जबकि स्थानीय सारठ थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पहले अपने मोटरसाइकिल से घूम घूम कर स्थल का चयन करते थे फिर रेकी कर बड़ी चालाकी से मोटरसाइकिल की चोरी कर लिया करते थे. गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोरों के निशानदेही पर चोरी के छह मोटरसाइकिल, विभिन्न कंपनियों के चाबी के गुच्छे, टूटा हुआ लॉक, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोटरसाइकिल बेचकर मिले ₹12000 नगद बरामद किया गया है. सारठ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार बंका ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि यह एक अंतर जिला शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह है. गिरफ्तार चार में से एक दुमका निवासी इस्माइल अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है. इसके ऊपर दुमका जिला के विभिन्न थानों में मामला भी दर्ज है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ी पूछताछ कर इन गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल कर रही है. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news