देवघर:अपने हक को लेकर एकजुट हुआ तेली समाज, कहा तेल का कारोबार तेली जाति को मिले नहीं तो होगा देशव्यापी आंदोलन

    देवघर:अपने हक को लेकर एकजुट हुआ तेली समाज, कहा तेल का कारोबार तेली जाति को मिले नहीं तो होगा देशव्यापी आंदोलन

    देवघर(DEOGHAR):राजनीतिक पार्टियों द्वारा ओबीसी के तेली समाज की अवहेलना करने से क्षुब्ध तेली समाज अब एकजुट होने लगा है. देवघर के एक निजी भवन के सभागार में तेली या साहू समाज द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया.इस सम्मेलन में समाज के संताल परगना प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए. बाबा नायक जनकल्याण समिति के बैनर तले आयोजित सम्मेलन में देवघर जिला के बड़ी संख्या में तेली समाज के लोगों ने शिरकत की.

    लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जो राजनीतिक दल सर्वाधिक तैलिक समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाएगी समाज उसी का करेगी समर्थन करेगी

    झारखंड के लिए यह साल चुनावी है.इस साल लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गोलबंद होकर तेली समाज द्वारा अपनी आवाज़ बुलंद की गई.ज्यादा से ज्यादा लोगों का भागीदारी चुनाव में हो इसको लेकर राज्य भर में समाज द्वारा अपने लोगों को एकत्रित कर संगठित किया जा रहा है.प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण शाह ने कहा कि समाज राजनीतिक,शैक्षणिक और आर्थिक रूप से कमजोर है.ऐसे में सभी को एकत्रित कर अपने समाज के उत्थान का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज देवघर में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है. जिसमें आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में समाज के लोगों की अत्यधिक भागीदारी को लेकर विचार विमर्श किया गया है.

    राजनीतिक दल न के बराबर हमारे समाज के लोगों को चुनाव में टिकट देती है

    अरुण शाह कहा कि जो राजनीतिक दल हमारे समाज या ओबीसी को अत्यधिक उम्मीदवार बनाएगी चुनाव में उसी का समर्थन किया जाएगा. इन्होंने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में ओबीसी की आवादी रहने के बाबजूद है कोई भी राजनीतिक दल न के बराबर हमारे समाज के लोगो को चुनाव में टिकट देती है.जबकि हमारे समाज द्वारा शत प्रतिशत मतदान मतदान किया जाता है और संबंधित दल के उम्मीदवार को जिताया जाता है, लेकिन उसके बाद इस समाज को पूछने वाला कोई नहीं है.समाज द्वारा राजनीतिक दल को ललकारते हुए कहा कि जो दल झारखंड के 14 में से सात लोकसभा और 81 विधानसभा में 41 सीट पर ओबीसी समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाएगी उस राजनीतिक दल का पूर्ण प्रतिशत समर्थन किया जाएगा.

    तेल का कारोबार तेली समाज को नहीं दिया जाएगा तो होगा उग्र आंदोलन

    तेली समाज अपने आप को भामाशाह का वंशज करते हैं. शुरू से ही तेल का कारोबार करने वाला यह समाज आज इससे वंचित है. जिला सम्मेलन में आए प्रमंडलीय पदाधिकारी द्वारा एक सुर में मांग की है कि तेल का कारोबार तैलिक समाज को ही दिया जाए न की किसी और को।सरकार इस पर जल्दी निर्णय नहीं लेगी तो आनेवाले दिनों में इस मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा.जिला सम्मेलन में शामिल होने आये समाज के स्थानीय लोगों को बाबा नायक जनकल्याण समिति द्वारा स्वागत और सम्मानित किया गया. इस अवसर पर समाज से चुनकर आये पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news