देवघर: ट्रक से टकराई पैसेंजर ट्रेन, ट्रक के उड़े परखच्चे ,आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

    देवघर: ट्रक से टकराई पैसेंजर ट्रेन, ट्रक के उड़े परखच्चे ,आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

    देवघर(DEOGHAR):देवघर के नावाडीह फाटक के पास आसनसोल झाझा मेमू गाड़ी मालवाहक ट्रक से टकरा गयी.मामला जसीडीह हावड़ा मुख्य मार्ग पर नावाडीह में हुआ है.ट्रक को कुछ दूर तक ट्रेन घसीटते हुए ले गयी.ट्रक पर एस्बेस्टस लदा हुआ है ट्रक का परखच्चा उड़ गया.

    गेटमैन पर आरोप लगाते हुए लोगों ने रेलवे प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया

    घटना के बाद से गेटमैन की गलती का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया.इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद से गेटमैन फरार हो गया है. मेमू ट्रेन का तीन डब्बा पटरी से उतर गया है. जिसके चलते जसीडीह हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है.

    रेल प्रशासन परिचालन शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है

     बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक नहीं बंद था और ट्रक पटरी पार कर रही थी तभी सामने से ट्रेन आ गयी जिसके चलते यह घटना घटी. रेल प्रशासन परिचालन शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news