अभी से चुनावी तैयारियों में जुटा देवघर जिला प्रशासन, 10 जनवरी से जागरूकता के लिए EVM और VVPAT डिस्प्ले किया जाएगा प्रदर्शित

    अभी से चुनावी तैयारियों में जुटा देवघर जिला प्रशासन, 10 जनवरी से जागरूकता के लिए EVM और VVPAT डिस्प्ले किया जाएगा प्रदर्शित

    देवघर(DEOGHAR):चुनावी साल होने की वजह से सरगर्मी तेज हो गई है, हालांकि अभी चुनाव आयोग से इसकी घोषणा बाकी है,लेकिन जिला प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है. यह वर्ष झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव का है, उसी को लेकर देवघर उपायुक्त विशाल सागर द्वारा आज वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया.इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मौजूद राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष वेयर हाउस जाकर EVM और VVPAT का निरीक्षण किया.

    10 जनवरी से जागरूकता के लिए EVM डिस्प्ले किया जाएगा

    वहीं वेयरहाउस में उपलब्ध FLC यानी फर्स्ट लेवल चेकिंग हुए मशीनों के 10 प्रतिशत मशीन प्रशिक्षण और जागरूकता कार्य के लिए उपयोग किया जाएगा.यह मशीन आगामी 10 जनवरी से चुनाव के तिथि की घोषणा तक समाहरणालय परिसर,अनुमंडल कार्यालय देवघर और मधुपुर में डिस्प्ले सेंटर के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को प्रदर्शित किया जाएगा.

    निर्धारित रुट चार्ट के अनुरूप मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन होगा

    वहीं इसके अलावा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तिथिवार तरीके से निर्धारित रुट चार्ट के अनुरूप सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक और उचित दिशा-निर्देश दिया. सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस पदाधिकारी और कर्मी आदि उपस्थित थे.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news