पुलिस ने एक आरोपी को पटना से किया गिरफ्तार, देवघर कोर्ट परिसर में 18 जून को हुई थी हत्या   

    पुलिस ने एक आरोपी को पटना से किया गिरफ्तार, देवघर कोर्ट परिसर में 18 जून को हुई थी हत्या   

    देवघर(DEOGHAR): देवघर कोर्ट परिसर के पास 18 जून को अपराधी अमित सिंह की हत्या कर दी गई थी. आखिर अपराधी को देवघर पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. घटनास्थल से मिले राउटर के आधार पर गठित पुलिस टीम ने चंद्र भूषण सिंह उर्फ़ चंदन को गिरफ्तार किया है. इसपर शूटर को देवघर से बाहर ले जाने का आरोप है. देवघर SDPO पवन कुमार ने इसकी जानकारी दी है.

    गौरतलब है कि देवघर के प्रसिद्ध व्यवसायी चंचल कोठारी अपहरण कांड के मुख्य आरोपी के तौर पर देवघर कोर्ट में अमित की पेशी के बाद उसकी हत्या कर दी थी. मृतक अपराधिक चरित्र का व्यक्ति था और वह हत्या के केस में बिहार के बेउर जेल में सजायाफ्ता कैदी था. बिहार पुलिस की अभिरक्षा में ही देवघर कोर्ट में उसकी पेशी 18 जून को होने के बाद वह अपने वकील से मिलने गया था. तभी पहले से घात लगाए दो अपराधकर्मियों ने ताबड़तोड़ उस पर गोली चलाई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

    ये भी पढ़ें:

    कहीं भी हो रहा हो जुर्म, तुरंत करें 112 नंबर पर कॉल- सीटीएसपी ने 12 गाड़ियों को किया रवाना

    डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

    घटना के बाद कोर्ट सहित पूरे कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे. पिछले कुछ दिन पहले ही कोर्ट परिसर की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है. आज झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा द्वारा भी देवघर दौरे के क्रम में कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. साथ ही उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया. अमित सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार चंदन की निशानदेही पर पुलिस मुख्य अभियुक्त की गिरफ़्तारी में जुट गई है. SDPO ने बताया कि आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में अमित सिंह की हत्या की गई थी. इस हत्याकांड में शक के आधार पर देवघर पुलिस ने बिहार के 2 पुलिस कर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था..

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news