देवघर: तलाक की अर्जी मिलते ही नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शोक में परिजन

    देवघर: तलाक की अर्जी मिलते ही नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शोक में परिजन

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के सारठ थाना क्षेत्र स्थित बगडबरा गांव निवासी 21वर्षीया नवविवाहिता तमन्ना बीवी ने पति के द्वारा कल ही कोर्ट में तलाक की अर्जी  देने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इधर घटना की सूचना मिलते ही सारठ डीएसपी धीरेंद्र नारायण बंका एवं थाना प्रभारी पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए देवघर भेज दिया. घटना के संबंध में मृतिका के पिता कारु मियां ने बताया कि विगत वर्ष 2022 के जुलाई महीने में अपनी बेटी तमन्ना बीवी की शादी देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव निवासी कलामू अंसारी के साथ किया था. लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद से ही दामाद मेरी बेटी को शराब पीकर बराबर गाली गलौज एवं मारपीट करते रहता था. इस बाबत पंचायती करने पर मेरे दामाद ने मेरी बेटी तमन्ना बीवी को तलाक की अर्जी कोर्ट में दिया गया था. इससे परेशान होकर मेरी लकड़ी ने घर के बीम में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई. वही परिजनों में गम का माहौल है. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news