देवघर : चार महीने बाद टूटा मजदूरों के सब्र का बांध, किया विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला

    देवघर : चार महीने बाद टूटा मजदूरों के सब्र का बांध, किया विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर के देवीपुर स्थित ऐम्स परिसर में एनकेजी कंपनी भवन सहित अन्य निर्माण कार्य कर रही है. कंपनी के अधीन लगभग 300 मजदूर काम करते हैं. इन मजदूरों को कंपनी द्वारा पिछले चार महीने का मजदूरी नहीं दिया गया है. बार-बार निवेदन करने के बाद भी कंपनी के लोगों के कान पर ज़ू तक नहीं रेगी. थक हार कर अपने हक का मेहताना लेने के लिए बुधवार को ऐम्स परिसर स्थित कंपनी के कार्यालय में मजदूरों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की.

    जानिए मजदूरों का आरोप

    मजदूरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा दिनरात हमलोगों से मजदूरी कराया जाता रहा है लेकिन मजदूरी मांगने पर डराया धमकाया जाता है. किसी तरह 4 महीना काम कर पाए इस आशा में की आजकल में मजदूरी भुगतान कर दिया जाएगा. लेकिन भुगतान नहीं हुआ. थक हार कर मजदूरों ने बुधवार को कंपनी कार्यालय में धावा बोल दिया. मजदूरों की हंगामा करने की सूचना मिलते ही स्थानीय देवीपुर थाना की पुलिस ऐम्स पहुंच कर मामले को शांत कराया. पुलिस अधिकारी ने अपने तरफ से एक सप्ताह के अंदर कम्पनी के तरफ से भुगतान करने का आश्वासन मिलने के मजदूर शांत हुए. कंपनी में सिर्फ झारखंड के ही नहीं बल्कि बिहार और अन्य राज्यों के मजदूर काम करते हैं. बताया जा रहा है कि मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण कई मजदूर पहले ही अपनी मजदूरी छोड़ कर अपने घर चले गए हैं. अब देखना होगा कि इन गरीब मजदूरों की मजदूरी मिलती है या फिर ये भी अपनी मजदूरी छोड़ खाली हाथ अपने घर निकल जायेंगे.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news