एयर इंडिया विमान हादसे पर झारखंड के नेताओं की गहरी संवेदना: मुख्यमंत्री से लेकर सांसदों-विधायकों ने जताया शोक

    एयर इंडिया विमान हादसे पर झारखंड के नेताओं की गहरी संवेदना: मुख्यमंत्री से लेकर सांसदों-विधायकों ने जताया शोक

    रांची(RANCHI): गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान क्रैश की घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. X ऐप पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि "गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूँ. दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मरांग बुरु सभी की रक्षा करें".

    वहीं दूसरी ओर रांची में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने भी पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ वह और उनकी पार्टी खड़ी है. साथ ही उन्होंने बताया की आज के सभी कार्यक्रम उन्होंने रद्द कर दिए हैं. साथ ही इस मौके पर रांची के विधायक सीपी ने भी घटना को काफी दुखद और मर्माहत करने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गए लोगों की आत्मा को भगवान शांति दे. विधायक ने इस घटना में घायल लोगों के स्वस्थ होने की कामना की. इसके अलावा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी X पर लोखा है, "गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. यह कठिन घड़ी सभी के लिए अत्यंत चिंताजनक है, और हम बाबा बैद्यनाथ जी से सभी यात्रियों की सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना करते हैं".


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news