नवविवाहित महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप  

    नवविवाहित महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप  

    देवघर (DEOGHAR): देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. हैरानी की बात तो है कि विवाहिता की मौत भी हुई और उसका अंतिम संस्कार भी लेकिन उसके मायके वालों को इसकी खबर तक नही की गई. इधर विवाहिता के परिजनों के द्वारा ससुराल वालों पर मामला दर्ज करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है.

    ये कैसा रिश्ता,आखिर गलती किसकी

    किसी भी मां बाप के लिए उसकी संतान सब कुछ होता है. अगर बेटी हो तो मां पिता की जिम्मेदारी कुछ ज्यादा हो जाती है. बेटी की शादी अच्छे घर मे हर कोई करता है ताकि बेटी भी मायके की तरह ससुराल में रह सके. लेकिन आज के युग में कई ऐसे भी ससुराल वाले होते हैं जो अपनी लालची स्वभाव के कारण अपनी बहू को प्रताड़ित करते रहते हैं. तंग आकर या तो बहु अपनी जिंदगी समाप्त कर लेती है या फिर ससुराल वालों के हत्थे चढ़ जाती है. मामला कोई भी हो मौत के बाद अंतिम दर्शन के लिए अवश्य ही मायके वालों को बुलाया जाता है. लेकिन देवघर में इससे हटकर एक मामला सामने आया है. जहां मां बाप अपने हाथों से अपनी बेटी को शादी के बाद विदा किया हो उसकी मौत के बाद उसका अंतिम दर्शन तक का मौका नही मिला. यह मामला देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के सिकदारडीह गांव का है. जहां 21 वर्षीया विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसका अंतिम संस्कार आनन फानन में कर दिया. मृतिका देवघर की मोहनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाले लालजी महतो की बेटी थी. जिसकी शादी 2020 में जसीडीह थाना के सिकदरडीह निवासी राजू यादव से हुई थी.

    ससुराल वालों पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने का लगा आरोप

    अपनी बेटी का अंतिम दर्शन नही करने से दुखी लालजी महतो ने जसीडीह थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराया है.लालजी महतो ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या ससुराल वालों ने मिलकर कर दी है और साक्ष्य छुपाने के लिए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है.जसीडीह थाना पुलिस से बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने का निवेदन किया गया है.लालजी महतो को यह पूरी घटनाक्रम इसके रिश्तेदार द्वारा मिलने के बाद जब वह अपनी बेटी के ससुराल पहुँचा तो मामला सामने आया है.अब देखना है कि पुलिस लालजी महतो को कब तक न्याय दिला पाती है.उधर मृतिका के ससुराल वालों का कहना है कि वह फांसी लगाकर आत्महत्या की है. फिलहाल पुलिस अपना अनुसंधान शुरू कर दी है.  

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news