धनबाद में आठ लेन सड़क पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्कूटी सवार दो बच्चियों की ली जान

    धनबाद में आठ लेन सड़क पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्कूटी सवार दो बच्चियों की ली जान

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद की सड़क पर सोमवार को भी "मौत" नाची. आठ लेन  सड़क पर  बिरसा मुंडा पार्क के पास दोपहर बारह बजे  के लगभग एक हृदय विदारक  सड़क दुर्घटना हुई.  स्कूटी पर सवार दो बच्चियों को गलत लेन में जाकर स्कार्पियो ने रौंद दिया. दोनों बहन बताई जा रही है. वह डिनोबिली स्कूल की छात्रा थी.  एक की लाश तो घटनास्थल पर ही पड़ी हुई है जबकि दूसरे को अस्पताल ले जाने की बात कही जा रही है.   प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गलत लेन से गुजर रही स्कार्पियो ने स्कूटी को बुरी तरह रौंद  दिया. स्कूटी के परखच्चे  उड़ गए है.  स्कॉर्पियो भी दुर्घटना के बाद सड़क पर ही पलट गई. उसके चारों चक्के  ऊपर हो गए.   इस बीच आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियो चालक को एक दुकान में बैठा रखा है. 

    पुलिस भी पहुंच गई है. भीड़ उसे हवाले करने की मांग कर रही थी.  पुलिस स्कार्पियो चालक को अपने कब्जे में ले लिया है. प्रत्यक्ष दर्शी  बता रहे हैं कि स्कॉर्पियो काफी तेज गति से जा  रही थी और वह गलत लेन में जाकर स्कूटी सवार को धक्का मार दिया.  धनबाद की सड़क पर रात की बात कौन कहे, दिन के उजाले में भी मौत नाचती है.  ट्रैफिक नियम का कोई पालन करता नहीं.  नतीजा होता है कि लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. सड़क दुर्घटना की वजह से बढ़ती मौत के मामले में धनबाद की स्थिति देशभर में अच्छी नहीं है.  धनबाद में हो रही सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 18 से 35 वर्ष आयु के लोग अधिक होते है. यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने की वजह से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है. आठ लेन  सड़क पर तो अपनी लेन में गाड़ियां चलती नहीं है, नतीजा होता है कि लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news