रांची में पेड़ से लटका मिला नाबालिग युवती का शव, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

    रांची में पेड़ से लटका मिला नाबालिग युवती का शव, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

    राँची(RANCHI):तुपुदाना थाना क्षेत्र के सोदाग के घुठिया जंगल में एक लड़की ने फांसी लगाके आत्महत्या कर ली. इस घटना की जानकारी जब सुबह ग्रामीण जंगल की तरफ गए तब देखा एक नाबालिग पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई है.  इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर आकर शव को पेड़ से उतारा और शव की पहचान पासी के गांव के रहने वाली नाबालिक के रूप में की प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे खुदकुशी माना है और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

    वहीं परिजनों के अनुसार नाबालिग की हत्या कर पेड़ से लटकाने की आशंका व्यक्त की है.  परिजनों का कहना है कि इस नाबालिग का दोस्त पास के गांव में रहता और ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उन दोनों को कल शाम को जंगल की ओर जाते देखा गया था, साथी साथ परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि नाबालिग के साथ ही युवक काफी देर तक जंगल में साथ था.  लेकिन युवक अपने गांव पहुंच गया लेकिन नाबालिक  का शव पेड़ से लटका हुआ मिला.  तो कहीं ना कहीं युवक के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि पहले पहल शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news