देवघर में 9 वीं कक्षा की छात्रा का शव कुआं से बरामद, हत्या या अन्य वजह की जांच में जुटी पुलिस


देवघर (DEOGARH) : देवघर से के कुआं से नाबालिग आदिवासी छात्रा के शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना मोहनपुर थाना अंतर्गत नावाडीह गांव की है. मृतिका की पहचान काजल सोरेन 9 वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है. इस घटना में बारे में मृतिका के परिजन द्वारा जानकारी दी गई कि बुधवार को दोपहर बाद वह घर का काम कर रही थी. उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं चल पाया.आसपास सहित सभी संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।कल रात घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक कुआं के पास इसका चप्पल देखा गया।उसके बाद परिजनों ने कुआं को खंगालना शुरू किया तो पानी के ऊपर काजल का शव देखा. किसी तरह कुआं से काजल को बाहर निकाला गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

स्थानीय विधायक ने अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई
मोहनपुर क्षेत्र देवघर विधानसभा में आता है. यहाँ के विधायक नारायण दास भाजपा के है. इन्होंने आदिवासी बच्ची के साथ हुए इस घटना पर दुःख प्रकट करते हुए सरकार से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय की मांग की है. इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने फेसबुक एकाउंट में इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि इस आदिवासी बच्ची के साथ अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या की गई है।पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. दूसरी ओर पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।अगर रिपोर्ट में कुछ आता है तो फिर पुलिस की कार्यवाई देखने वाली बात होगी।बहरहाल दुष्कर्म की आशंका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।काजल का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा
4+