धनबाद के जोड़ापोखर में स्लैब से दबा छात्र का शव बरामद, हत्या या दुर्घटना! जांचेगी पुलिस 

    धनबाद के जोड़ापोखर में स्लैब से दबा छात्र का शव बरामद, हत्या या दुर्घटना! जांचेगी पुलिस 

    धनबाद(DHANBAD): झरिया के जोडा पोखर में पुलिस ने जेल गोडा  स्टेडियम के पीछे दीवार से सटे स्लैब में दबा हुआ छात्र का शव बरामद किया है. बरामद शव की पहचान डिगवाडीह  बालू लाइन के रहने वाले धुना  यादव के पुत्र के रूप में हुई है. धुना यादव का पुत्र डीएवी कॉलेज, भागा का छात्र था. उसका नाम संतोष यादव बताया गया है. पुलिस ने शव को जब्त  कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के पिता का कहना है कि गुरुवार की दोपहर वह घर से निकला. किसी का मोबाइल पर फोन आया था. उसके बाद वह घर से निकला. दो बजे के बाद वह गाय को चारा -पानी देने के लिए बेटे को खोज रहे थे, नहीं मिला तो मोबाइल पर फोन किये.  मोबाइल में रिंग हो रहा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. 

    थाने को भी दी गई थी सूचना 
     
    उसके बाद अपने स्तर से खोजबीन की. फिर शाम को जोड़ा पोखर थाना में शिकायत की.  मोबाइल की सीडीआर से  पता चला कि यह मोबाइल स्टेडियम के पीछे कही है. शुक्रवार की सुबह जब लोग खोजबीन करने गए तो शव  बरामद हुआ. पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है. घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई थी. कुछ लोगों का कहना था कि यह दुर्घटना है, तो कुछ लोग हत्या की बात कर रहे थे.  जिस जगह पर शव बरामद हुआ है, वह स्थान स्टेडियम की गैलरी है ,जो काफी जर्जर हालत में है. स्लैप टूटकर गिरे हुए है. संभावना जताई जा रही है कि वह उस जगह पर गया होगा और गिर गया होगा या कोई ऊपर से धकेल  दिया होगा. जोडा पोखर पुलिस हर बिंदुओं  की जांच कर रही है. मोबाइल भी पॉकेट से बरामद हुआ है. अब देखना है इस मामले में क्या खुलासा होता है. जोडा पोखर इलाके में शव बरामद होने की लगातार घटनाएं हो रही है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news