रेल से कट कर गई युवक की जा'न, ह'त्या है या आत्मह'त्या- पुलिस खोलेगी राज़

    रेल से कट कर गई युवक की जा'न, ह'त्या है या आत्मह'त्या- पुलिस खोलेगी राज़

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): गम्हरिया के बास्को नगर में तब सनसनी फैल गई जब यहीं से सटे रेल लाइन के पास से एक शव बरामद किया गया. सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा. हालांकि मृतक की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. यह महज दुर्घटना है या हत्या ये तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा.

    यह भी पढ़ें:

    सातनाला डैम में जब युवक डूबा तो फिर निकला ही नहीं, चार गोताखोरों ने निकाला उसका श'व

    पीछे छोड़ गए दो बेटी

    जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मंगल पात्रो है. जो बिस्टुपुर के पार्वती घाट का निवासी है. उनके परिजन ने बताया कि मृतक तड़के सुबह 3 बजे अचानक घर से निकल गया था. जब घर में सारे लोग सो रहे थे. जब घर वालो की नींद खुली तो देखा कि मंगल पात्रो घर में नहीं है. इस पर घर वालों ने सोचा कि वह घर के आस-पास ही होगा. लेकिन शाम 7 से 8 बजे की बीच गम्हरिया स्टेशन रेल थाना से जीआरपी पुलिस ने मंगल पात्रो के परिजनों से संपर्क किया और उसकी रेल से काटकर मौत की सूचना दी. सूचना परमृतक के परिजन गम्हरिया स्टेशन पहुंचे. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है. वही मंगल पात्रो अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बेटी और माता-पिता को छोड़ गए हैं.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news