रांची में दिनदहाड़े लूट, मछली व्यवसाई से अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटे पैसे, जानिए कहां हुई घटना

    रांची में दिनदहाड़े लूट, मछली व्यवसाई से अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटे पैसे, जानिए कहां हुई घटना

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के एक वीआईपी मार्ग पर लूट की घटना हुई है.हरमू बाइपास जिसे राजपथ कहा जाता है, उसी सड़क पर डिबडीह पुल के पास अपराधियों ने एक व्यवसाई से लूटपाट की है. पुलिस घटना सर पर पहुंच गई. ताजा जानकारी के अनुसार डिबडीह पुल के पास एक मछली व्यवसाय से अपराधियों ने हथियार के बल पर 55000 रुपए लूट लिए. अपराधी बाइक पर सवार थे.

    घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी के अलावा डोरंडा थाना प्रभारी भी घटनास्थल पहुंचे और छानबीन शुरू की. हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा भी सूचना पाते ही घटनास्थल पहुंचे. आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है. पुलिस के अनुसार अपराधी की पहचान की जा रही है. मालूम हो कि यह सड़क वीआईपी सड़क मानी जाती है. इस रास्ते से सरकार के मुखिया समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जाते-आते हैं. दिनदहाड़े इस लूट की घटना से लोगों में चिंता देखी जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news