बेटी, ब्वॉयफ्रेड और डबल मर्डर, पढ़िए राजधानी रांची की एक खौफनाक हत्या की वारदात 

    बेटी, ब्वॉयफ्रेड और डबल मर्डर, पढ़िए राजधानी रांची की एक खौफनाक हत्या की वारदात 

    रांची : राजधानी रांची के पंडरा में 21 फरवरी को हुए एक डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को पसीने छूट गये थे. न हत्या की वजह समझ आ रही थी और न ही हत्यारा गिरफ्त में आ रहा था. 

    काफी मश्शकत के बाद मिला सुराग 

    काफी मश्शकत , खोजबीन और सीसीटीवी से मिले सुराग की कड़ियों को जोड़ने के बाद कातिल तक पुलिस पहुंची. और जब इस पति-पत्नी की हत्या की वजहों से पर्दा उठा तो सभी सन्न रह गये. क्योंकि ये इतना खौफनाक और सोच से ही परे था. दरअसल, बेटी ब्वॉयफ्रेंड ने ही हत्या को अंजाम दिया और गोलियों दागी थी. पंडरा में 21 फरवरी को बिरसा उरांव और उसकी पत्नी सोनी मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मर्डर के बाद हत्यारे तक पहुंचना पुलिस के लिए मुश्किल बन गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग मिला और इसके बाद आरोपित पकड़ा गया, जो मृतक बिरसा की बेटी का आशिक है. पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है , उसकी निशानदेही पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है. 

    सीसीटीवी से पकड़ में आया ब्वॉयफ्रेंड  

    शुरुआत में पुलिस को समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर हत्या के कारण क्या है. इस दौरान कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है . इस खोजबीन में एक संदिग्ध दिखा , जो बिरसा उरांव की पहली पत्नी की बेटी का प्रेमी है 
    हत्या के पीछे वजह ये सामने आ रही थी कि मृतक बिरसा उरांव अपनी बेटी के प्रेम संबंध को लेकर आरोपित युवक को डराता धमकाता था. इसी बात को लेकर उसका ब्वॉयफ्रेड उससे चिढ़ता था. पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने बिरास मुंडा को गोली मारने गया था. लेकिन, गोली मारने के बाद उसकी पत्नी सोनी मुंडा ने उसे देख लिया था. इसके चलते आरोपित ने उसे भी गोली मारकर फरार हो गया. 

    प्यार में पापा की एंट्री के चलते हत्या !

    इस हत्या के वारदात की पूरी कड़ी पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी . पुलिस आरोपित के पास से हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है. एसएसपी ने इस वारदात को खुलासा करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया था. इसका नेतृत्व कोतवाली डीएसपी कर रहे थे. 
    पुलिस इस डबल मर्डर के मामले में बिरसा उरांव की बेटी से भी पूछताछ करेगी. बेटी और आरोपित युवक के बीच कब से संबंध था. इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस कांड में आरोपित के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं. हर पहलू पर गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है. इस हत्याकांड में बिरसा की बेटी की क्या भूमिका है. यह भी पुलिस जांच कर रही है. 

    ब्वॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार 

    जांच के दौरान पुलिस का ये भी कहना है कि बिरसा उरांव कई  बार  अपनी बेटी के साथ आरोपित युवक को पकड़ चुका था और कई बार बेटी के ब्वॉयफ्रेंड को पीटा भी था. फिलहाल, इस हत्याकांड के हर कड़ी और हरेक किरदार को पुलिस जोड़ रही है . इसके साथ ही और कौन-कौन से लोग इस वारदात में शामिल है. उसकी भी तलाश कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news