देवघर: आग लगने से सरकारी संपत्ति का हुआ नुकसान, फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा आग पर पाया गया काबू

    देवघर: आग लगने से सरकारी संपत्ति का हुआ नुकसान, फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा आग पर पाया गया काबू

    देवघर (DEOGHAR): देवघर सदर अस्पताल के सामने स्थित सरकारी क्वार्टर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुँच आग पर काबू पाया.

    स्वास्थ्य विभाग का रखा हुआ ब्लीचिंग पाउडर जला

    बता दें कि सदर अस्पताल को कर्मियों के लिए बनाया गया था. लेकिन कुछ तकनीकी खामियों की वजह से यह भवन बेकार पड़ा हुआ था. कर्मियों के नही रहने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने इसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल करना चालू कर दिया था. जानकारी के अनुसार इस गोदाम में ब्लीचिंग पाउडर रखा हुआ था. लेकिन भवन में आग लगने के कारण ब्लीचिंग पाउडर पूरी तरह जल गया. जिससे सरकार को काफी राशि की हानि हो गई है. बता दें कि अभी बारिश का मौसम चल रहा है इस लिए भवन में ब्लीचिंग पाउडर रखा गया था तारि नाली, और जगह-जगह इसका छिड़काव किया जा सके. लेकिन आग में पूरा ब्लीचिंग पाउडर जल कर राख हो गया.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशम दृष्य से यह घटना किसी आसामाजिक तत्व का बताया जा रहा है. तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट लगने के कारण भवन में आग लगी है. हालांकि  जांच के बाद ही यह साफ तौर पर स्पष्ट हो सकेगा.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news