तीन ट्रेनों की चेयर कार यात्रा हो सकती है सस्ती ,जानिए कौन होंगी वह ट्रेनें 

    तीन ट्रेनों की चेयर कार यात्रा हो सकती है सस्ती ,जानिए कौन होंगी वह ट्रेनें 

    धनबाद(DHANBAD): रेल यात्रियों के लिए एक सुखद खबर है. फिलहाल सभी क्षेत्रों में महंगाई की मार है, मूल्य बढ़ रहे हैं, भाड़े बढ़ रहे हैं लेकिन इसी बीच धनबाद से खुलने और गुजरने वाली धनबाद -टाटा स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस, धनबाद- रांची इंटरसिटी और दुमका -रांची बाबा धाम इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी चेयर कार का सफर 25 प्रतिशत तक  सस्ता होने के आसार बन रहे है.  रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों वैसी ट्रेनों में छूट की बात कही थी, जिनमें  एसी चेयर कार और एक्सक्यूटिव  क्लास में 50% से कम सीटें बुक हो रही हैं .  छूट का निर्धारण  करने की जिम्मेवारी जोनल रेलवे को सौंपी गई है.  पूर्व मध्य रेलवे धनबाद से खुलने वाली स्वर्णरेखा और रांची इंटरसिटी की बुकिंग स्टेटस को खंगाल रहा है.  

    शुरू हो गई है ट्रेनों की पहचान 

    इसी तरह ईस्टर्न रेलवे दुमका -रांची इंटरसिटी में स्टेटस को समझ रहा है. दोनों जोनल रेलवे  अपने  अधीन चलने वाली वैसी ट्रेनों को पहचानने में लगा है, जिम में 50% से अधिक सीटें खाली रह जाती है.  धनबाद- टाटा स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस और धनबाद- रांची इंटरसिटी में एसी चेयर कार की  बोगी  लगती है.  इन दोनों ट्रेनों में एसी चेयर कार की बुकिंग जरूरत के हिसाब से नहीं है.  इसी तरह पूर्व रेलवे कोलकाता जोन के अंतर्गत चलने वाली दुमका रांची बाबा धाम इंटरसिटी में भी एसी चेयर कार की बुकिंग उम्मीद के हिसाब से नहीं है.  माना जा रहा है कि दोनों जोनल रेलवे शीघ्र तीनों में छूट लागू करने का प्रस्ताव क्रिस को  भेजेगा, सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव कर  25% की छूट व्यवस्था लागू हो सकती है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news