धनबाद में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    धनबाद में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    धनबाद (DHANBAD): जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम ने तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी शहर में किराए के मकान में रहकर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे.

    पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड और दो बाइक जब्त की हैं. ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सचिन कुमार (टुंडी), महेश मंडल (टुंडी) और विनोद कुमार महतो (तोपचांची) शामिल हैं.

    एसपी ने बताया कि आरोपी पहले टुंडी क्षेत्र में साइबर अपराध करते थे. पुलिस की दबिश के बाद इन्होंने अपना ठिकाना शहर में बदल लिया और किराए के मकान में रहकर लोगों को ठगी का शिकार बनाना शुरू कर दिया. आरोपी APK File, RTO Challan और SBI Reward जैसे फर्जी ऐप भेजकर मोबाइल से जरूरी जानकारी चोरी करते थे और फिर पैसों की ठगी करते थे.

    गिरफ्तार आरोपियों में 21 वर्षीय सचिन कुमार खुद को छात्र बताता है, लेकिन पुलिस के अनुसार वही इस गैंग का मास्टरमाइंड है. महेश मंडल पहले भी साइबर अपराध के मामले में तिहाड़ जेल जा चुका है. तीनों आरोपी मिलकर ठगी को अंजाम देते थे.

    पुलिस जब्त मोबाइल फोन और डेटा की जांच कर रही है, ताकि ठगी के शिकार लोगों की पहचान की जा सके.

    रिपोर्ट: नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news