देवघर उपायुक्त के नाम पर हो रही थी साइबर ठगी, समय रहते हुआ खुलासा 

    देवघर उपायुक्त के नाम पर हो रही थी साइबर ठगी, समय रहते हुआ खुलासा 

    देवघर (DEOGHAR) : साइबर क्राइम करने वालों का हौसला इन दिनों इतना बढ़ गया है कि वे उपायुक्त जैसे बड़े अधिकारी को नहीं छोड़ रहे. इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बनाकर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का फोटो लगाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को साईबर थाना में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने जिलावासियों से साइबर क्राइम को लेकर सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है.

    ठगी का नया तरीका 

    उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने साईबर अपराध के प्रति जिलावासियों को जागरूक और सतर्क करते हुए कहा है कि आज के समय में अधिकांश लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं, क्योंकि वर्तमान समय में यह माध्यम सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सबसे सरल और सशक्त माध्यम बन चुका है. आज के समय में किसी न किसी सोशल नेटवर्किंग साईट से हर व्यक्ति जुड़ा है. सोशल मीडिया ने जिस तेजी से लोगों के जीवन में अपनी जगह बनाई है, उसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं. तात्पर्य है कि जब सोशल मीडिया का इस्तेमाल गलत चीजों के लिए होने लगता है. वर्तमान समय में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका इजाद किया है. हर रोज किसी न किसी का फर्जी इंस्टाग्राम, वाह्टस एप्प एकाउंट बनाकर ईमेल, फेसबुक, ट्वीटर अकाउंट का क्लोन बनाकर या फेसबुक हैक कर रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को मैसेंजर, ईमेल के जरिये मैसेज भेजकर अपने खाते में ऑनलाइन रुपये मांगते हैं. ऐसे में यदि आपका कोई दोस्त फोन करने की बजाय सोशल मीडिया के माध्यम से रुपये मांगता है तो समझ लिजिए उसका फर्जी अकाउंट बना लिया गया है. रुपये ट्रांसफर करने से पहले फोन पर उससे बात जरूर कर के जांच लें.

    लोगों से जागरूक रहने की अपील 

    देवघर जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि उपायुक्त देवघर, उपायुक्त कार्यालय, मंजूनाथ भजंत्री, आई.ए.एस मंजूनाथ भजंत्री जैसे अन्य नाम से किसी भी तरह का कोई इंस्टाग्राम, वाह्टस एप्प पर मैसेज, ईमेल, फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आदि आने पर सावधान रहें और तुरंत इसकी सूचना साइबर थाना या निकटतम थाने को दे, ताकि साइबर सेल की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा सके. यह पहला मामला नही है जब देवघर उपायुक्त के नाम से फ़र्ज़ी एकाउंट बना कर आमलोगों से ठगी की कोशिश की गई थी. जरूरत है IT एक्ट में सख्त कानून बनाने की और इस मामले में लोगों को जागरूक होने की.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news