सीएसपी लूटकांड : दो अपराधी गिरफ्तार, लूट में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल भी बरामद

    सीएसपी लूटकांड : दो अपराधी गिरफ्तार, लूट में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल भी बरामद

    देवघर ( DEOGHAR) - देवघर के देवीपुर में 2 दिन पूर्व हुए सीएसपी संचालक के लूट कांड का देवघर पुलिस ने उद्भेदन किया है इस लूट कांड में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है गौरतलब है कि 25 अगस्त को देवीपुर के लालोडीह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी से 5 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था तकरीबन 50 हजार की लूट इन अपराध कर्मियों द्वारा बंदूक की नोक पर कर ली गई थी घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए 5 में से 2 लुटेरों को दबोच लिया था लुटेरों की जमकर पिटाई करने के बाद स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था. देवघर जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा गिरफ्त में आए, दो प्राप्त कर्मियों से पूछताछ के क्रम में कई अहम जानकारी प्राप्त की गई है. इस लूट कांड में कई अपराधिक व्यक्ति भी शामिल हैं. जिनके ऊपर बिहार के विभिन्न थानों में मामले भी दर्ज है. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए. दो अन्य अपराध कर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.  पूरी जानकारी देते हुए देवघर के एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया इस लूट कांड में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है. इसके अलावा दो मोबाइल फोन सीएसपी से लूटे गए तीन पासबुक एक वोटर कार्ड पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है.

    रिपोर्ट - रितुराज सिंहा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news