Crypto currency scam: रांची में 1.33 करोड़ रुपए की बड़ी ठगी, जानिए पूरा मामला

    Crypto currency scam: रांची में 1.33 करोड़ रुपए की बड़ी ठगी, जानिए पूरा मामला

    रांची(RANCHI ): - क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से अमीर बनने का ख्वाब बहुत लोग पाले हैं. इसी में बहुत लोग बन गए तो बहुत लोग बर्बाद भी हुए. दरअसल डिजिटल करेंसी पर फिलहाल किसी तरह का नियंत्रण नहीं है.भारत सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं लेकिन वह फ्रॉड को रोकने से अधिक इसकी आय से कर उगाही का मकसद रहा है. अधिकांश लोग बिटकॉइन के नाम से इसे जानते हैं. यह एक प्रकार की डिजिटल करेंसी है जिससे लोग खरीदते हैं और इसके मूल्य में वृद्धि का इंतजार करता है. इसमें धोखाधड़ी के भी कई मामले सामने आए हैं. ताजा मामला हम आपको बता रहे हैं.

    रांची में हुई है बड़ी ठगी, जानिए

    क्रिप्टो करेंसी खरीदने के लिए किसी ऐप में अकाउंट बनाया जाता है और उसके माध्यम से ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी खरीदी जाती है. 24 घंटे और 365 दिन इसका बाजार खुला रहता है. रांची में जो मामला हुआ है उसे अब जान लीजिए सीआईडी केस साइबर सेल में नवीन कुमार नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह क्रिप्टोकरंसी की खरीद में ठगी का शिकार हुआ है. उसे एक करोड़ 33 लाख रुपए का चूना लगा है.

    बिनान्स नामक एप्प से उसने क्रिप्टो करेंसी खरीदी थी. उसने अपने आवेदन में कहा है कि कुल मिलाकर उससे 1 करोड़ 33 लाख रुपये की ठगी की गई है. इस कारण वह आर्थिक रूप से कंगाल हो गया है और हालत तो अब यह है कि जिनसे उसने निवेश के लिए पैसे उधार लिए थे,वे भी उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनसे पैसा मांग रहे हैं.सीआईडी के साइबर सेल ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.किस अकाउंट में पैसे गए हैं इसकी छानबीन चल रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news