रांची के चान्हो से पकड़ा गया उग्रवादी, जानिए किस संगठन हे जुड़ा है

    रांची के चान्हो से पकड़ा गया उग्रवादी, जानिए किस संगठन हे जुड़ा है

    रांची (RANCHI): रांची पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार उग्रवादी जंगल से बाहर आया था. वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था और लेवी वसूलने के लिए जंगल से बाहर आया था. लेकिन पुलिस ने नाटकीय तरीके से उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि वह पुलिस की गतिविधि पर नजर रखे हुए था. इधर पुलिस को इसके बारे में जानकारी मिल गई तो इसे गिरफ्तार कर लिया गया.

     इस उग्रवादी संगठन का है आरोपी

    रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में  पकड़ाया टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का सदस्य रोहित गंझू है, जो लंबे समय से संगठन से फरार चल रहा है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इधर रांची पुलिस उग्रवादियों के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है. अभियान में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ काफी हद तक सफलता हासिल की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news