Big Breaking: दिनदहाड़े डॉक्टर की हत्या से दहला सरायकेला, पढ़े कैसे अपहरण के बाद कर दी गई निर्मम हत्या

    Big Breaking: दिनदहाड़े डॉक्टर की हत्या से दहला सरायकेला, पढ़े कैसे अपहरण के बाद कर दी गई निर्मम हत्या

    सरायकेला(SARAIKELA): झारखंड के सरायकेला जिले में इन दिनों अपराधियों का तांडव देखा जा रहा है. यहां दिनदहाड़े अपराधी खुलेआम लोगों की हत्या, अपहरण और चोरी डकैती जैसी संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला सरायकेला के राजनगर का है जहां अपराधियों ने डॉक्टर की हत्या कर दी है. इसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

    आज सुबह 10 बजे किया गया था डॉक्टर का अपहरण

    सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहनेवाले क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर बी मंडल की अपराधियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी है. डॉ बी मंडल का शव अपराधियों ने हत्या के बाद पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में फेंक दिया था. डॉ बी मंडल की हत्या को अंजाम देने के बाद बिना नंबर के सफेद रंग के बोलेरो से भाग रहे अपराधियों को पोटका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है.

    पुलिस ने डॉक्टर के शव को किया बरामद

    बताया जाता है कि आज सुबह 10 बजे राजनगर स्थित डॉ बी मंडल के आवास स्थित क्लीनिक से अपराधियों ने उनका अपहरण कर बोलेरो में जबरन लेकर भाग रहे थे जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद अपराधियों ने उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया है. फिलहाल पोटका और राजनगर पुलिस द्वारा मिलकर मामले की पड़ताल की जा रही है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news