BREAKING: गिरिडीह में अपराधियों ने पेट्रोल डाल कर युवक को जिंदा जलाया, इलाके में दहशत 

    BREAKING: गिरिडीह में अपराधियों ने पेट्रोल डाल कर युवक को जिंदा जलाया, इलाके में दहशत 

    गिरिडीह(GIRIDIH): झारखंड में पेट्रोल अपराधियों का हथियार बन गया है. दुमका से शुरू हुआ पेट्रोल कांड अब झारखंड के कई जगहों पर देखा जा रहा है. ऐसा ही मामला गिरिडीह जिले में सामने आया है,यहाँ  खंडौली डैम  के पास एक युवक को पेट्रोल डाल कर अपराधियों ने जला दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. बता दे कि खंडौली डैम जाने के पास एक छात्र का जला  हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.छात्र इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था. शव के पास से एक पेट्रोल भरा बोतल  भी बरामद किया गया है. मृतक छात्र के शव के साथ उसके स्कूटी और आधा लीटर पेट्रोल से भरा एक बोतल व छात्र का मोबाइल भी बरामद हुआ.

    छात्र विशाल के शव होने की जानकारी वन विभाग के कर्मियों ने बेंगाबाद थाना प्रभारी शशिकांत सिंह को दिया.तो थाना प्रभारी भी तुंरत घटनास्थल पहुंचे.और छात्र के शव को देखा, शव करीब पूरी तरह से जल चुका था.तो कपड़े जलकर राख हो गए थे.छात्र के शव के पास से बरामद मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दिया गया. इस दौरान छात्र विशाल सिंह के चाचा ललन सिंह समेत कई पड़ौसी भी खंडौली डैम पहुंचे तो भतीजे का शव देखकर बेहोश हो गए. इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और अब मेडिकल बोर्ड का गठन कर देर शाम छात्र के शव का पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है. इधर थाना प्रभारी ने छात्र के मिले शव को हत्या से जुड़ा मामला बता कर जांच में जुट गई है. क्योंकि घटनास्थल में जला हुआ शव और छात्र के साथ स्कूटी के साथ मोबाइल और पेट्रोल से भरा बोतल मिलना फिलहाल हत्या का संकेत दे रहा है.लेकिन विशाल की हत्या क्यों और किसने किया, यह फिलहाल स्पस्ट नहीं है. लिहाजा, बेंगाबाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

    जानकारी के अनुसार मृतक छात्र विशाल सिंह बिरनी थाना क्षेत्र के घांघरा गांव का रहने वाला है. लेकिन अपनी मां के साथ पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में रहता है. कृष्णा नगर में मृतक छात्र के चाचा ललन सिंह भी रहते है. छात्र विशाल के पिता सउदी अरब में किसी कंपनी में इंजिनियर बताएं जा रहे है. जबकि मृतक छात्र विशाल सिंह खुद भी राजस्थान के कोटा से इंजिनियरिंग की तैयारी कर रहा था. दो सप्ताह पहले ही शहर के सुभाष पब्लिक स्कूल में प्रेक्टिकल की परीक्षा देने कोटा से गिरिडीह पहुंचा था.मृतक छात्र सिंह मंगलवार की सुबह अपनी मां को स्टडी बुक लाने की बात कहकर शहर के कृष्णा नगर स्थित घर से स्कूटी से निकला.वहीं दोपहर करीब चार बजे उसका शव खंडौली जाने वाले रास्ते में एक झाड़ी में जला हुआ मिला. 

    रिपोर्टः दिनेश, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news