Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने भोलू कुम्हार हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने भोलू कुम्हार हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के कदमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा कदमा पुलिस ने 23 में को हुई हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

    23 मई को हुए भोलू कुम्हार की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया

    आपको बता दें कि कदमा थाना क्षेत्र के कदमा बाजार में 23 मई को हुए भोलू कुम्हार की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वंही इस हत्या में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , जिसके पास से एक देशी कट्टा,और तीन कारतूस पुलिस ने बरामद है.

    पढें मामले पर एसपी किशोर कौशल ने क्या जानकारी दी

     एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि यह हत्या बर्चस्व की लड़ाई को लेकर राहुल पंडित और प्रशांत कापड़ी ने अंजाम दिया था. जिसके बाद दोनों फरार चल रहे थे, जिसे गहरी छान बिन और अनुसंधान के दौरान दोनों आरोपियों को दबोचा लिया है. साथ ही इस मामले में पकड़े गये दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज़ दिया है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news