Crime News:मामुली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर,

    Crime News:मामुली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर,

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर में हाल के कुछ महीनों में चापड़ अपराधियों का पसंदीदा हथियार के रूप में सामने आया है. जहां अधिकांश आपराधिक घटना चापड़ से ही अंजाम दिया गया है.ताजा मामला जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां काशीडीह लाइन नंबर एक में आज सुबह 21 साल के युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला किया गया है.जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल है जिसको एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस घटना से पुरे इलाके में हदकम्प मचा हुआ है.

    क्या है पूरा मामला

    मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक की मां का मोबाइल और चार्जर के साथ नगदी पैसे चोरी हो गए थे.इस चोरी का आरोप पड़ोस में रहने वाले राहुल पासवान नाम के युवक पर लगाया गया था जिसे लेकर बुधवार को प्रेम और राहुल के बीच कहासुनी हुई थी.जिसको आस-पास के लोगों ने शांत करा दिया था, परिजनों ने आशंका जताई है कि इस विवाद में ही युवक के ऊपर हमला किया गया है.

    परिजनों ने पडोसी पर ही लगाया आरोप

    परिजनों ने इस हमले के पीछे राहुल पासवान और उसके कुछ साथियों पर आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि अचानक जब चापड़ से हमला किया गया तो प्रेम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया. वहीं आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए.हालाकी इस घटना के बाद काशीडीह इलाके में अपना अफरा तफरी देखने को मिला.स्थानीय लोगों की माने तो कुछ दिन से शहर में चापड़बाजी और हिंसक घटना का ग्राफ बढ़ चुका है जिससे अब यहां रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है.लोगों को घर से निकलने में भी डर लग रहा है.

    मामले की जांच कर रही है पुलिस

    वही घटना की सूचना जैसे ही साकची थाना पुलिस को मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल शुरू कर दी पुलिस का कहना है कि घायल के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.जल्दी पुलिस आरोपियों को गिरफ़्तार कर लेगी और मामले का ख़ुलासा भी कर दिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news