रामगढ़: कांस्टेबल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, गिरफ्तार

    रामगढ़: कांस्टेबल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, गिरफ्तार

    रामगढ़ (RAMGARH): रामगढ़ में बीते रात  एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है. घटना रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि कांस्टेबल अपने घर हजारीबाग जा रहे थे. लेकिन बीच में ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में करते हुए कांस्टेबल की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि पत्नी ही कांस्टेबल की हत्या की मुख्य आरोपी है.

    अपराधियों ने सिर में मारी गोली

    मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल का नाम पंकज कुमार दास बताया जा रहा है. मृत कांस्टेबल बाइक से अपने घर जा रहे थे. तभी पहले ही घात लगाकर बैठे अपराधियों ने खुली खदान के पास उन्हें गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही भरकुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए रामगढ़ भेज दिया गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही कांस्टेबल की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस हत्या में पत्नी का हाथ बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में कोई पुष्टी नहीं की गई है.

    परिजनों ने लगाया पत्नी पर आरोप

    इस घटना की सूचना मिलते ही पंकज के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि पंकज की शादी 2 महीने पहले ही हुई है. शादी के बाद से ही पंकज की पत्नी हमेशा उसे जान से मारने की धमकी देती थी. उन्होंने बताया कि इस से पहले भी उनकी बहु ने पंकज को जान से मारने की कोशिश की थी. उसका कहना था कि आपके दो बेटे है, एक बेटा नहीं भी रहेगा तो ज्यादा कुछ नहीं होगा.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news