जनता की सुनवाई के लिए कांग्रेस का जनता दरबार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने खुद सुनीं शिकायतें

    जनता की सुनवाई के लिए कांग्रेस का जनता दरबार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने खुद सुनीं शिकायतें

    रांची(RANCHI):
    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज पार्टी कि ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया था. बताते चले कि कांग्रेस प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पार्टी कि ओर से लगातार जनता दरबार का आयोजन किया जाता रहा है, ऐसे में इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने लोगों कि समस्याओं को सुना है. वहीं मौके पर पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा है. फरियादियों को भरोसा देते हुए मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि समस्याओं का समाधान जरूर होगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी, इस दरबार से समाधान जरूर किया जाएगा. ऐसे में लगातार काँग्रेस पार्टी के तमाम मंत्रियों द्वारा इस तरह से जनता दरबार लगाकर आम नागरीको कि सनस्याओं को सुन जाता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news