राष्ट्रपति सहित देश से माफ़ी मांगे कांग्रेसी, भाजपा ने धरना देकर किया विरोध


धनबाद(DHANBAD): भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्द प्रयोग करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. यह सिर्फ़ उनका नहीं बल्कि सभी नारियों व पूरे आदिवासी समुदाय का अपमान है. ये बातें भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर की ओर से कही गई है. इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया.
धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि देश के सबसे गरिमामय पद पर विराजमान, आदिवासी समाज से आने वाली प्रथम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लिए कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी नें जो टिप्पणी की है ,वह अशोभनीय है. कांग्रेस को आदिवासी समाज से साथ पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए. अधीर रंजन चौधरी ने जिस तरह से राष्ट्रपति को संबोधित किया, उसकी हम घोर निंदा करते है. पहली बार आदिवासी महिला इस देश की राष्ट्रपति बनी है, जिस दिन से उनके नाम की घोषणा की गई, उसी दिन से कांग्रेस की टिप्पणियां सामने आने लगी थी.पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने धरना को संबोधित करते हुए कहा देश और दुनिया को पता है कि कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी है.कांग्रेस ने सोनिया गाँधी की अध्यक्षता में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का अनादर और उनकी गरिमा पर प्रहार करके संविधान को चोट पहुंचाने का काम किया है.
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल ने कहा कि आज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा दी गई टिप्पणी की जितनी भी निंदा की जाए कम है. इस तरह की टिप्पणी करके राष्ट्रपति की गरिमा को उन्होंने जो चोट पहुंचाई है, उसके लिए न सिर्फ अधीर रंजन चौधरी बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी और उनकी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही ने कहा कि मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि क्या हमारे देश में आदिवासियों को कोई अधिकार नहीं है. इस तरह से अपमान करने वालों से हम कहना चाहते हैं कि राष्ट्रपति पद की गरिमा का ध्यान रखे. इस कृत्य के लिए सोनिया गांधी को ही माफी मांगनी चाहिए.
धरना कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला महामंत्री श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, उमेश यादव ,महेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी ,पंकज सिन्हा, निर्मल प्रधान, राज कुमार मंडल, मौसम सिंह ,पप्पू सिंह, अभिमन्यु कुमार, विकास मिश्रा, सुमन सिंह,संतोष कुमार, अभिषेक पांडे,शैलेश चंद्रवंशी, तमाल राय,रीता प्रसाद, विष्णु त्रिपाठी, नौशाद, बॉबी पांडे, डॉक्टर इशानी राय, किरण सिंह,अनमोला भारती, प्रितपाल सिंह अजमानी,स्वरूप भट्टाचार्य,अभिषेक सिंह,अजय कांत सिन्हा, अवधेश साव, जयंत चौधरी,उमेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, अजय निषाद, अमरजीत कुमार, विभा सिंह ,शगुन वर्मा, राजीव महतो ,रिंकू सिन्हा, बबलू सिंह, सखीचंद महतो ,ब्रजनंदन शर्मा,पंकज सिन्हा, उमेश,अ भिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.
4+