Breaking : जमशेदपुर में दिनदहाड़े कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में दागी 4 गोलियां

    Breaking : जमशेदपुर में दिनदहाड़े कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में दागी 4 गोलियां

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर रोड नंबर-4 में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. यहां बाइक पर आए अपराधियों ने टाइगर क्लब के संचालक आलोक कुमार उर्फ़ मुन्ना की गोली मार कर हत्या कर दी है. इस घटना से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गईं है. सुबह 10.30 के करीब घात लगाए अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. आलोक के सीने मे चार गोलियां दागने के बाद सभी बाइक सवार अपराधी घटना स्थल से फरार हो गए हैं.

    घटना के बाद घायल को टीएमएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक आलोक उर्फ़ मुन्ना कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे. वहीं, आलोक के ऊपर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे. घटना के बाद मौक़े पर पहुंच कर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अपराधियों के धर पकड़ मे जुट गई है. मौक़े पर डीएसपी खुद सभी मामलों की जांच बारीकीयों से कर रहें है. उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा भी किया है.

    रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news