मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी : मधु कोड़ा

    मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी : मधु कोड़ा

    चाईबासा(CHAIBASA): झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की उपस्थिति में कांग्रेस भवन चाईबासा में राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कांग्रेसियों के द्वारा खुशी मनाई गई. इस अवसर पर मिठाईयां बांटकर और आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की गई. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में नई ऊंचाइयों को छुएगी. लोकतांत्रिक पद्धति से निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दूसरे आम कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेंगे, जिस तरह से पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए एक छोटे से कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंच पाए. मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को और अधिक बल मिलेगा.

    सोनिया गांधी को भी दिया धन्यवाद

    साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा जो कांग्रेस पार्टी को बीस वर्षों तक विषम परिस्थितियों में नेतृत्व प्रदान किया गया, उसके लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी के प्रति उनके त्याग और बलिदान को महसूस करता है. मौके पर राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, विश्वनाथ तामसोय, चंद्रशेखर दास, जितेन्द्रनाथ ओझा, मुकेश कुमार, दिकु सावैयां, रंजीत यादव, विकास वर्मा, आदि मौजूद थे.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news