कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने FIR में बताया- प्रति MLA 10 करोड़ और मंत्री पद का दिया गया था ऑफर


रांची(RANCHI): झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगड़ी और राजेश कश्यप को हावड़ा पुलिस ने कैश कांड मामले में गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद करीब 1:30 बजे प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस कॉन्फ्रेंस से पहले प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराया था. यह एफआईआर विधायक अनूप सिंह ने अपने नाम से किया है.
मंत्री और 10 करोड़ का आश्वासन
दरअसल, दर्ज एफआईआर में अनूप सिंह ने बताया कि उन्हें 10 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य मंत्री का पद देने की बात कही गयी थी और असम के सीएम से मिलवाने की भी बात थी. उन्होंने दर्ज एफआईआर में कहा है कि वो इस कार्य में शामिल नहीं होना चाहते थे. इसलिए उन्होंने एफआईआर दर्ज करवायी है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा बार-बार हमारे विधायकों को भाजपा में शामिल होने को कहती है.
अनूप सिंह ने आगे कहा कि तीनों विधायक मुझे कोलकाता बुला रहे थे और असम के मुख्यमंत्री से मिलने की बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मुझे जेएमएम और कांग्रेस की सरकार गिरानी थी. जिसके लिए मुझे प्रत्येक विधायक 10 करोड़ रुपये मिल रहे थे. मुझे इस असंवैधानिक और पार्टी विरोधी काम में शामिल होना था इसलिए मैंने एफआईआर दर्ज कराया.
4+