जामताड़ा: विधायक को जनता से मांगनी चाहिए माफी - सोमनाथ सिंह

    जामताड़ा: विधायक को जनता से मांगनी चाहिए माफी - सोमनाथ सिंह

    जामताड़ा (JAMTARA): बीती रात बंगाल में झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायकों का भारी मात्रा में नगदी के साथ पकड़ा जाना, यह दिखाता है कि झारखंड में लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र चल रही है. भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से जामताड़ा के विधायक भारी मात्रा में रुपयों के साथ बंगाल में पकड़े गए हैं, उन्होंने पूरे झारखंड के साथ जामताड़ा जिले के नाम को बदनाम कर के रख दिया है. एक तरफ जहां जामताड़ा सहित पूरा झारखंड सुखाड़ की ओर अग्रसर है, लोग पलायन करने को मजबूर हैं, वहां जामताड़ा के विधायक का इस तरह से काला धन के साथ पकड़े जाना कहीं ना कहीं उनके चरित्र को दर्शाता है. इस मुद्दे पर सीआईडी और ईडी को जांच कर इन्हें अभिलंब जेल भेजनी चाहिए. तीनों विधायकों को अपनी विधायकी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही झारखंड की जनता से माफी भी मांगनी चाहिए. ऐसे विधायक को जामताड़ा का प्रतिनिधित्व करने का कोई अधिकार नहीं है.

    क्या है पूरा मामला

    शनिवार देर शाम विधायक की गाड़ी को बंगाल की पांचला थाना पुलिस ने रोक कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी नकद बरामद हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंचीं. उन्हो‍ंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक गाड़ी को रोका गया. गाड़ी पर चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिसमें  तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी भी थे. गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ था.

    रिपोर्ट: आर पी सिंह, जामताड़ा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news