IWC की सराहनीय पहल! देवघर पुलिस को भेंट किया 25 रोड बेरिकेट्स, एसडीपीओ ने क्या कहा 

    IWC की सराहनीय पहल! देवघर पुलिस को भेंट किया 25 रोड बेरिकेट्स, एसडीपीओ ने क्या कहा 

    देवघर(DEOGHAR):एक बार फिर इनर व्हील क्लब ने अपने सामाजिक सहयोग करने की भूमिका को निभाया है.सुदृढ यातायात व्यवस्था कायम रहे इस ओर iwc ने सकारात्मक पहल शुरू की है.इसके तहत इस संस्थान द्वारा देवघर पुलिस को 25  रोड बैरिकेट्स भेंट किया गया है.iwc की देवघर चेयरपर्सन सारिका साह ने द्वारा जानकारी दी गई कि इससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में काफी मददगार साबित होगा. 

    एसडीपीओ ने क्लब के इस पहल की प्रशंसा की एवं आभार व्यक्त किया है 

     नगर थाना परिसर में iwc द्वारा बेरिकेट्स एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव एवं अन्य पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में भेंट किया गया.यह बेरिकेट्स सिसकान टीएमटी बार के सौजन्य से जिला पुलिस को मिला है.मौके पर मौजूद सदर एसडीपीओ ने क्लब के इस पहल की प्रशंसा की एवं आभार व्यक्त किया है.  

    मौके पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रही

    वहीं इनर व्हील क्लब आशा करती है कि उनका यह छोटा सा प्रयास शहर को थोड़ा और अधिक सुरक्षित बनाने में सहायक होगा.इस मौके पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष एवं सचिव के अलावा बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रही.  

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news