कोल पेंशनर्स एसोसिएशन 17 को करेगा प्रदर्शन, जानिए क्या है उनकी मांग

    कोल पेंशनर्स एसोसिएशन 17 को करेगा प्रदर्शन, जानिए क्या है उनकी मांग

    धनबाद(DHANBAD) : कोल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामानुज प्रसाद ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पांच सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए उनका संगठन 17 अक्टूबर को कोयला खान भविष्य निधि संगठन के प्रधान कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और धरना देगा. इस आशय की जानकारी और सूचना उन्होंने आयुक्त को अगस्त में दे दी है. 

    क्या है उनकी मांगे 

    कोल पेंशनर्स एसोसिएशन की मांग है कि वर्तमान मार्केट को देखते हुए न्यूनतम पेंशन 10,000 मासिक हो, वर्तमान पेंशन स्कीम में आवश्यक संशोधन किया जाये, ताकि निश्चित समय पर रिव्यू और पेंशन में वृद्धि सुनिश्चित हो और उसका लाभ भूतलक्षी प्रभाव से लागू किया जाये. ऐसी व्यवस्था हो कि कोल कर्मियों का जब-जब वेतन पुनरीक्षण हो तब-तब पेंशन का भी पुनरीक्षण हो, पेंशन से महंगाई भत्ता जोड़ा जाए, कर्मियों की तरह पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ता का लाभ मिले. उन्होंने खेद व्यक्त किया है कि आयुक्त ने हमारे पत्र मिलने पर भी हमारी मांगों के संबंध में वार्ता करना उचित नहीं समझा और सीनियर सिटीजन को संघर्ष करने के लिए बाध्य कर रहे हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news