Coal India: कर्मियों के कारपोरेट पैकेज के दायरे में आने से क्या होगा फ़ायदा, चेयरमैन ने क्या दिया निर्देश, पढ़िए !

    Coal India: कर्मियों के कारपोरेट पैकेज के दायरे में आने से क्या होगा फ़ायदा, चेयरमैन ने क्या दिया निर्देश, पढ़िए !

    धनबाद(DHANBAD) : देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी इकाइयों में काम कर रहे कोयलाकर्मियों के साथ ठेका मजदूरों के लिए एक अच्छी खबर है. अब वह सभी कारपोरेट पैकेज के दायरे में लाये जाएंगे. इससे कॉरपोरेट पैकेज के दायरे में आने वाले कोयलाकर्मियों की मृत्यु होने पर डिपेंडेंट को एक करोड़ एवं ठेका मजदूरों के आश्रित को 40 लाख रुपए भुगतान का प्रावधान है. कोल इंडिया चेयरमैन ने शनिवार को कोल इंडिया एवं सभी अनुषंगी  कंपनियों के निदेशक (मानव संसाधन) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज की समीक्षा की.

    इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सभी ठेका मजदूरों को भी कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज के दायरे में लाया जाए. कोल इंडिया के अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि सभी ठेकाकर्मियों को इसमें शामिल किया जाए. कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज के तहत कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत अधिकारी एवं गैर अधिकारी सहित ठेका मजदूरों के परिजनों की आर्थिक सुरक्षा की नई पहल की गई है. पिछले वर्ष कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज पर विचार शुरू हुआ था.  

    बताया गया था कि विभिन्न बैंकों के साथ इसके लिए एमओयू किया गया है. मौत पर ठेका मजदूरों को 40 लाख जबकि विभागीय मजदूरों को एक करोड़ दिया जाता है. कोयलाकर्मियों के लिए यह बहुत बड़ी राहत की बात है. देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया कर्मचारी और अधिकारियों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है. इसके तहत आर्थिक सुरक्षा से लेकर प्रोन्नति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यह बात सच है कि कोल इंडिया का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है. देश ही नहीं, बल्कि विदेश की भी सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अब 50 साल की हो गई है. पहली  नवंबर" 2024 को इस कंपनी के गठन के 50 साल पूरे हो गए है. इस कंपनी को महारत्न कोयला कंपनी का भी दर्जा प्राप्त है.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news