CM हेमंत सोरेन ने बस हादसे में मृत सिख समुदाय के 7 आश्रितों को दी तीन-तीन लाख की सहायता राशि

    CM हेमंत सोरेन ने बस हादसे में मृत सिख समुदाय के 7 आश्रितों को दी तीन-तीन लाख की सहायता राशि

    रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17 सितंबर 2022 को हुए बस हादसे में मृत सिख समुदाय के 7 श्रद्धालुओं के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा. बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब गिरिडीह जिले से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस हजारीबाग जिले के टाटीझरिया स्थित सिवाने नदी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.  

    इन्हें मिली सहायता राशि

    मुख्यमंत्री ने  दिवंगत रणवीर कौर सलूजा के आश्रित पति हरवंश सिंह, दिवंगत हरमीत सिंह के आश्रित पिता जीवन सिंह, दिवंगत भूपेंद्र सिंह सेवक की आश्रित पत्नी सुजेन्द्र कौर, दिवंगत अमृतपाल सिंह की आश्रित माता राजेंद्र कौर, दिवंगत जगजीत सिंह के आश्रित पुत्र इंद्रजीत सिंह, दिवंगत कमलजीत कौर के आश्रित पति अजिंद्र सिंह और दिवंगत रविंद्र कौर के आश्रित पति अजीत सिंह को सहायता राशि प्रदान की. इस मौके पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे.

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी, रांची 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news