चाईबासा: CM हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बच्चों की मौत पर जताया दुख

    चाईबासा: CM हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बच्चों की मौत पर जताया दुख

    चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम में मंगलवार की सुबह एक दिलदहला देने वाली घटना हुई. इस घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई. मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. आपको बता दें कि तेल टैंकर का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण टैंकर पीछे लुढ़कने लगा और अंतत: टैंकर पलट गई. जिसके चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई.

    CM ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया

    इस घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘पश्चिमी सिंहभूम में जांगिबुरु स्कूल के पास टैंकर पलटने से कुछ बच्चों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है. जिला प्रशासन द्वारा हताहत हुए बच्चों की शीघ्र मदद हेतु टीम भेजी गयी है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news