मॉनसून के बेरूखी से कोयलांचल के किसानों में मायूसी, भोलेनाथ से वर्षा की करह रहे मिन्नतें


धनबाद(DHANBAD): आषाढ़ खत्म होने वाला है और सावन चढ़ने ही वाला है. लेकिन मानसून की बेरुखी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. अभी तक बारिश नहीं के बराबर हुई है. वैसे मानसून ने तो झारखंड में दस्तक दे दी है लेकिन बारिश का आकलन करें तो पूरे प्रदेश में 47% कम वर्षा हुई है जबकि धनबाद की बात करें तो 35% कम वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया गया है.
दरअसल, खेतों में धान के बीज अभी अधिकतर जगहों पर डाले भी नहीं गए है और तैयारी भी नहीं की गई है. किसान मायूस है, क्योंकि झारखंड में सिंचाई की बहुत अच्छी व्यवस्था नहीं है इसलिए भी किसान प्रकृति को निहार रहे हैं और प्रकृति है कि रूठी लग रही है.
ये भी देखें- BREAKING : देवघर एयरपोर्ट पर कोलकाता से आयी पहली फ्लाइट 6ई 7939 ने किया लैंड
वहीं, 14 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है. भक्तों का कहना है कि सावन के प्रवेश करते ही भगवान भोले अपनी जटा से जल निकालकर वर्षा कर देंगे और किसानों की खेती भी लहलहा जाएगी और लोग भी गर्मी से निजात पा जाएंगे. खंडेश्वरी दुर्गा मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस बार सावन का जो प्रवेश हो रहा है, वह श्रेष्ठ कारक है. 2 साल बाद इस साल लोगों को भगवान भोले की पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त होगा.
रिपोर्ट: शाम्भवी सिंह, धनबाद
4+