धनबाद में शहर की सरकार : नामांकन को पहुंचे पूर्व विधायक संजीव सिंह ने क्या कहा ,नहीं दिखी विधायक रागिनी सिंह !!


धनबाद(DHANBAD): धनबाद का मेयर कैसा हो, संजीव भैया जैसा हो, हर हर महादेव के नारों के बीच पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह लंबे -चौड़े काफिले के साथ बुधवार को नामांकन को पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि धनबाद में 6 साल से चुनाव लंबित था. पूरे झारखंड में विकास की पहिये थम गए थे. अब चुनाव हो रहा है. उनकी ओर से चुनाव जनता लड़ेगी। यह पूछने पर कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति है. आप जैसे कई कद्दावर भाजपा के नेता चुनाव लड़ रहे है. ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं का भ्रम कैसे दूर होगा?
उन्होंने कहा कि चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं हो रहा है. अगर पार्टी के सिंबल पर होता तो विचार किया जाता। यह अलग बात है कि नामांकन जुलूस में झरिया विधायक और संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह कहीं नजर नहीं आई. यह बात भी सच है कि संजीव सिंह के नामांकन से रागिनी सिंह के सामने पशोपेस की स्थिति पैदा होगी। पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार संजीव अग्रवाल को मैदान में उतार दिया है. संजीव अग्रवाल ने भी नामांकन कर दिया है. ऐसे में विधायक रागिनी सिंह को तो पार्टी लाइन को फॉलो करना होगा।
बता दे कि संजीव सिंह की चाची और रामधीर सिंह की पत्नी इंदु देवी धनबाद की प्रथम मेयर हैं. इस बार भी वह चुनाव मैदान में हैं. चुनाव पूरी तरह से रोचक दौर में पहुंच गया है. बता दे कि आज नामांकन का अंतिम दिन है. संजीव सिंह के मैदान में आने से चुनाव और अधिक रोचक हो गया है. धनबाद नगर निगम चुनाव में आगे कई सियासी समीकरण बनेंगे और बिगड़ेंगे, बहरहाल संजीव सिंह ने आज नामांकन कर दिया। भाजपा के नेता मुकेश पांडे ने भी आज नामांकन किया। तो भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ने भी आज ही नामांकन किया है.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
4+