चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एकदिनी दौरे पर पहुंचे रांची, ज्यूडिशियल एकेडमी में कार्यक्रम में लेंगे भाग

    चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एकदिनी दौरे पर पहुंचे रांची, ज्यूडिशियल एकेडमी में कार्यक्रम में लेंगे भाग

    रांची (RANCHI): देश के मुख्य न्यायधीश एम. वी. रमन्ना एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं. रांची के धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस मौके पर झारखंड के चीफ जस्टिस ऑफ हाई कोर्ट डॉ. रवि रंजन सहित कई जज, वकील और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी मौके पर मौजूद रहेंगे. मौके पर देश के मुख्य न्यायधीश का संबोधन भी होगा.

    मुख्य न्यायाधीश एम. वी. रमन्ना रांची में आयोजित जस्टिस एसबी सिन्हा मेमोरियल लेक्चर में शामिल होंगे. इस दौरान मुख्य न्यायाधीश प्रमंडलीय न्यायालय चांडिल और नगर उंटारी का ऑनलाइन उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद झालसा के प्रोजेक्ट शिशु के तहत कोरोना काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के बीच छात्रवृति का भी वितरण करेंगे. साथ ही सीजेआई निराश्रितों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को संरक्षित करने में मध्यस्थता की भूमिका पर भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और संबोधित करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news